Type Here to Get Search Results !

फूलपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: नाबालिग को धमकाकर कराई चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, 20,300 रुपये व मोबाइल बरामद।

ब्यूरो चीफ प्रयागराज सरस सिंह।


प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना फूलपुर पुलिस ने चोरी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवर बेचकर प्राप्त 20,300 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना फूलपुर में मु0अ0सं0-213/26 के तहत धारा 308(5)/318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपियों ने वादी के नाबालिग पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात मंगवा लिए थे। बाद में उन जेवरों को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली गई।

पुलिस टीम ने शनिवार, 18 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पराशिनपुर नहर पुलिया चौराहा से मनिकापुर जाने वाली सड़क के पास घेराबंदी कर दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के गहने बेचकर प्राप्त 20,300 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आजाद धईकार (19 वर्ष) पुत्र जियाल निवासी लोचनगंज, थाना फूलपुर तथा विजय कुमार सोनी (39 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय त्रिभुवन नाथ सोनी निवासी बौड़ई कटौता, थाना फूलपुर के रूप में हुई है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 61(2) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय, कांस्टेबल श्रीश कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, राजेश राय तथा प्रेम सागर शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes