वाराणसी/भदोही, 03 मई 2025:
भदोही की बिजली आपूर्ति में अनियमितता, बार-बार कटौती और निजीकरण के विरोध को लेकर प्रधानमंत्री जन कल्याण जागरूक अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महबूब बेग, वरिष्ठ निर्यातक एजाज अहमद और इम्तियाज अहमद ने PuVVNL के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से वाराणसी में मुलाकात की।
![]() |
इस दौरान महबूब बेग ने भदोही में बिजली सेवाओं की खराब स्थिति और निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों के आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निजीकरण से न केवल कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा है, बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी महंगी और अस्थिर बिजली सेवा का सामना करना पड़ेगा।
शंभू कुमार ने भरोसा दिलाया कि भदोही की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर जल्द समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने के लिए योजनाएं लागू की जा रही हैं।
मुलाकात के दौरान महबूब बेग ने उन्हें भदोही की हस्तकला का प्रतीक, श्रीराम की तस्वीर से सजा कालीन भी भेंट किया, जो जिले की सांस्कृतिक विरासत और कारपेट उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है।
इस मुलाकात को भदोही के लिए एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है, जिससे जनता, प्रशासन और सामाजिक नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद बनी है।


