Type Here to Get Search Results !

8 वर्ष बेमिसाल उत्सव: भदोही में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

 

सम्वाददाता फारूक जाफरी/जिला भदोही 


 भदोही, 26 मार्च: उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित '8 वर्ष बेमिसाल उत्सव' के तहत ज्ञानपुर स्थित जीआईसी इंटर कॉलेज मैदान में भव्य मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रदेश के नगर विकास मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री एके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे !

 करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास


इस अवसर पर मंत्री एके शर्मा ने करोड़ों रुपये की लागत से तैयार विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत 500 से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री एके शर्मा ने करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, 500 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ।



 यूपी सरकार के 8 और केंद्र सरकार के 10 साल की उपलब्धियां


मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार हर जिले में विकास की गंगा बहा रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर, अपराध नियंत्रण, किसान कल्याण और अन्य क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव से पहले प्रदेश में कई और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, और माफिया व अपराधी पूरी तरह समाप्त कर दिए जाएंगे।



उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह उत्सव और भी खास बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 80 वर्षों का कार्य 10 वर्षों में पूरा कर लिया है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते प्रदेश और देश में विकास की रफ्तार तेज हुई है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, विधायक दीनानाथ भास्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुरुद्ध त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, गोवर्धन राय, अभय राज सिंह, भरत राज सिंह, लालता प्रसाद सोनकर, अखंड प्रताप सिंह, वेद मौर्य, संतोष सिंह, राजबली मिश्रा, मनीष पांडेय, दीपक सिंह, पप्पू तिवारी, रविंद्र दुबे, दीपक तिवारी, आलोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस आयोजन ने जनपद भदोही के विकास में एक और नया अध्याय जोड़ा है, जिससे जिले के नागरिकों को लाभ मिलेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes