Type Here to Get Search Results !

भदोही: पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकली साइकिल यात्रा | अताउल अंसारी की अनोखी पहल

युवा देश की ताकत है - 


भदोही में निकली अनोखी साइकिल यात्रा – स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए जागरूकता की नई पहल!



 भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गई। अताउल अंसारी की अध्यक्षता में निकली साइकिल यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस एस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ यादव ने कहा कि जीवन साइकिल चलाने जैसा है, बैलेंस बनाये रखने के लिए आपको चलते रहना है। जरूरी कामों के साथ साथ अपने शरीर के लिए भी कुछ समय निकालकर योग व्यायाम खेल कूद आसपास के काम साइकिल से करे। जब आप स्वस्थ रहेंगे तभी अपने परिवार समाज और देश की सेवा कर पाएंगे। साइकिल यात्रा आरंभ होकर शहीद तिराहा, कांजी हाउस, जौहरपुर के आस पास का भ्रमण करते हुए *वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम* का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए पूरेदीवान प्राथमिक विद्यालय पर इसका समापन हुआ । बताते चले की पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को 2021 से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा नेपाल, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताउल अंसारी के इस पहल की लोगों मे खूब सराहना हो रही है। साइकिल यात्रा में मटरू यादव पूर्व सभासद, प्रवीण टंडन, कमलेश कश्यप, आशीष यादव, अभिषेक यादव, सौरव यादव, राजीव जायसवाल, फैज आलम, प्रमोद मौर्य, बच्चे लाल, ऋषि यादव, महेंद्र यादव, जीत सिंह, लक्ष्य सिंह, अबू हुरैरा अंसारी, अजय बिंद समेत आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes