Type Here to Get Search Results !

योग से निरोग, देश की तरक्की में सहयोग - सारिका श्रीवास्तव

गोपीगंज। धरती को बचाने और इंसानी सेहत को एक नई जिंदगी देने के संकल्प के साथ रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब ने एक ऐसा ऐतिहासिक और भव्य जागरूकता महा-अभियान छेड़ा, जिसने पूरे क्षेत्र में एक नई चेतना फूंक दी है। *पर्यावरण योद्धा 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी* के नेतृत्व में जब साइकिलों का काफिला सड़कों पर उतरा, तो नजारा देखने लायक था। इस महा-यात्रा का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ सोई हुई पर्यावरण चेतना को जगाना है, बल्कि हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम की उस ज्वाला को प्रज्वलित करना है जो देश की प्रगति का आधार है।

*राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे से* इस भव्य साइकिल यात्रा का शुभारंभ होकर जन-जागरूकता का संदेश समेटे यह यात्रा लाई बाज़ार, पड़ाव, कांजी हाउस, झिलियापुल, शहीद तिराहा, काली देवी जैसे मुख्य मार्गों से गुजरते हुए विहान बालिका आवासीय विद्यालय मिर्ज़ापुर रोड पहुँची।

विशाल साइकिल यात्रा के *विहान बालिका आवासीय विद्यालय मिर्ज़ापुर रोड* पहुँचने पर माहौल उत्सवमय हो गया। विद्यालय की यशस्वी वार्डन सारिका श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में अध्यापिका अर्चना मौर्या, श्रद्धा रैकवार, अंकिता मोहन नामदेव, निधि बाजपेयी एवं समस्त छात्राओं ने अभूतपूर्व गर्मजोशी दिखाई। उन्होंने पुष्पवर्षा, करतल ध्वनि और गगनभेदी जयघोष के बीच इन पर्यावरण प्रहरियों का पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक अभिनंदन किया।


विहान बालिका आवासीय विद्यालय की *यशस्वी वार्डन सारिका श्रीवास्तव* ने कहा कि आज की इस अंधी भागदौड़ और आपाधापी भरी जिंदगी में इंसान इतना व्यस्त हो चुका है कि वह अपने सबसे अनमोल धन—अपने शरीर—को ही भूल बैठा है। यही कारण है कि आज का युवा अपनी तरुणाई में ही गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहा है। विशेषकर हमारी गृहणियाँ (हाउसवाइफ), जो पूरे घर का तो ख्याल रखती हैं, लेकिन योग और व्यायाम के अभाव में खुद मोटापा, कमर दर्द और जोड़ों के असहनीय दर्द से जूझ रही हैं। यह स्थिति न केवल चिंताजनक है, बल्कि विचारणीय भी है।" उन्होंने देश के नागरिकों का आह्वान करते हुए आगे कहा, "स्वस्थ शरीर ही सुखी जीवन का आधार है। इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा अपने स्वास्थ्य, योग और व्यायाम के लिए अवश्य निकालना चाहिए। याद रखिए, जब आप स्वयं पूर्णतः स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे, तभी अपने कार्यक्षेत्र में शत-प्रतिशत योगदान दे पाएंगे। एक स्वस्थ नागरिक से एक समृद्ध परिवार बनता है, और समृद्ध परिवारों के योग से ही हमारा राष्ट्र उन्नति के शिखर पर पहुँचेगा। राष्ट्र की तरक्की का रास्ता हर नागरिक के उत्तम स्वास्थ्य से होकर ही गुजरता है।"

विहान बालिका आवासीय विद्यालय की यशस्वी वार्डन सारिका श्रीवास्तव ने विधिवत *हरी झंडी दिखाकर* इस गौरवशाली साइकिल यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया और स्वयं साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुईं। 

विहान बालिका आवासीय विद्यालय से प्रारंभ हुई यह चेतना यात्रा *मिर्ज़ापुर रोड, ककराही* के विभिन्न अंचलों से गुजरते हुए आगे बढ़ी। पूरी यात्रा के दौरान साइकिल सवारों का अदम्य उत्साह और संकल्प देखते ही बनता था। 'साइकिल चलाएँ, ईंधन बचाएँ', 'वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' और 'करो योग, रहो निरोग' जैसे गगनभेदी नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत उद्घोष के साथ सभी यात्रियों ने एक सुर में संकल्प लिया—'हम सबने यह ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है।' जनमानस को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करने का यह पुनीत अभियान अपने उद्देश्य को पूरा करते हुए पुनः विहान बालिका आवासीय विद्यालय स्कूल पहुँचा, जहाँ हर्षोल्लास के साथ इसका भव्य समापन हुआ।

इस मुहिम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रवीण श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह, उजाला, निधि, दृष्टि, लवली, अंकिता, काजल, जिज्ञासा, खुशबू, पलक, कनकलता, नंदनी, साधना, विनोद सिंह फौजी, विष्णु कांत पांडेय, बनारसी बिंद, प्रमोद मौर्या, राजीव जायसवाल, जगदीश यादव, जिगर गुप्ता, रितिक कनौजिया, अहेम मोदनवाल, सभाजीत गौतम, अनुराग शर्मा, सरफराज अहमद, अर्चना मौर्या, श्रद्धा रैकवार, अंकिता मोहन नामदेव, निधि बाजपेयी, श्याम सुंदर बिंद, अबू हरैरा अंसारी, संदीप बिंद, अबू दर्दा अंसारी, आदर्श बिंद, आशीष बिंद, फैज आलम, रोहित कुमार, राजा बिंद, अजहान खान, रविंद्र बिंद, बृजेश बिंद, हमजा सिद्दीकी, मुज्तबा अंसारी, आदित्य बिंद, इरफान अंसारी, यशस्वी बिंद, मोजस्सीम खान, सक्षम बिंद, ताहा खान, रोहित बिंद, नीरज बिंद, अभी कनौजिया, हिमांशु बिंद, बद्री प्रसाद बिंद, उज्जवल गुप्ता, अनित बिंद, नैतिक कनौजिया, पप्पू मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes