Type Here to Get Search Results !

बाल दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे सुभासपा नेता राकेश वर्मा, माता रानी का लिया आशीर्वाद।

पट्टी बेजाव चौहान बस्ती में मां दुर्गा के दरबार में टेका माथा, दयाराम व विजय शंकर सहित कई लोग रहे मौजूद।

संवाददाता प्रदीप सिंह चौहान की रिपोर्ट 


सुरियावां। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पट्टी बेजाव चौहान बस्ती स्थित बाल दुर्गा पूजा पंडाल में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी राकेश वर्मा पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उनके साथ दयाराम, विजय शंकर सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धाभाव से मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति, समृद्धि एवं क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes