Type Here to Get Search Results !

बीमारियों से बचना है तो शारीरिक श्रम बढ़ाएं: प्रतिमा सिंह

 गोपीगंज। धरती को बचाने और इंसानी सेहत को एक नई जिंदगी देने के संकल्प के साथ रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब ने एक ऐसा ऐतिहासिक और भव्य जागरूकता महा-अभियान छेड़ा, जिसने पूरे क्षेत्र में एक नई चेतना फूंक दी है। *पर्यावरण योद्धा 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी* के नेतृत्व में जब साइकिलों का काफिला सड़कों पर उतरा, तो नजारा देखने लायक था। इस महा-यात्रा का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ सोई हुई पर्यावरण चेतना को जगाना है, बल्कि हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम की उस ज्वाला को प्रज्वलित करना है जो देश की प्रगति का आधार है।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे से इस भव्य साइकिल यात्रा का शुभारंभ होकर जन-जागरूकता का संदेश समेटे यह यात्रा शहीद तिराहा, मिर्ज़ापुर रोड, काली देवी जैसे मुख्य मार्गों से गुजरते हुए विहान बालक आवासीय विद्यालय (उत्सव लॉन) मिर्ज़ापुर रोड पहुँची।

विशाल साइकिल यात्रा के *विहान बालक आवासीय विद्यालय मिर्ज़ापुर रोड* पहुँचने पर माहौल उत्सवमय हो गया। विद्यालय की यशस्वी *वार्डन प्रतिमा सिंह के कुशल नेतृत्व में अध्यापक/ अध्यापिका रजनीश कुमार शुक्ल, सुभाष चन्द पाल, नेहा गुप्ता, शुभम यादव, मनीष तिवारी, महेश वर्मा, कमलेश यादव, प्रिया यादव* एवं समस्त छात्रों ने अभूतपूर्व गर्मजोशी दिखाई। उन्होंने पुष्पवर्षा, करतल ध्वनि और गगनभेदी जयघोष के बीच इन पर्यावरण प्रहरियों का पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक अभिनंदन किया।विहान बालक आवासीय विद्यालय की *यशस्वी वार्डन प्रतिमा सिंह* ने कहा कि अतीत में हमारे पास आज जैसी आधुनिक भौतिक सुख-सुविधाएं नहीं थीं, फिर भी लोग विपरीत परिस्थितियों में भी अस्वस्थ या लाचार नहीं होते थे। इसके विपरीत, आज के दौर में अत्यधिक सुविधाओं ने हमें शारीरिक रूप से कमज़ोर बना दिया है, जिसके कारण हम कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं और पीड़ित हो रहे हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए यह बेहद ज़रूरी है कि हम भौतिक संसाधनों पर अपनी निर्भरता कम करें और दिनचर्या में साइकिल चलाने व पैदल चलने जैसी शारीरिक गतिविधियों को शामिल करें।

विहान बालक आवासीय विद्यालय की यशस्वी वार्डन प्रतिमा सिंह ने विधिवत *हरी झंडी दिखाकर* इस गौरवशाली साइकिल यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया। 

विहान बालका आवासीय विद्यालय से प्रारंभ हुई यह चेतना यात्रा *मिर्ज़ापुर रोड, ककराही, बड़े शिव, शिव, आज़ाद नगर, झिलियापूल* के विभिन्न अंचलों से गुजरते हुए आगे बढ़ी। पूरी यात्रा के दौरान साइकिल सवारों का अदम्य उत्साह और संकल्प देखते ही बनता था। 'साइकिल चलाएँ, ईंधन बचाएँ', 'वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' और 'करो योग, रहो निरोग' जैसे गगनभेदी नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत उद्घोष के साथ सभी यात्रियों ने एक सुर में संकल्प लिया—'हम सबने यह ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है।' जनमानस को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करने का यह पुनीत अभियान अपने उद्देश्य को पूरा करते हुए पुनः विहान बालक आवासीय विद्यालय पहुँचा, जहाँ हर्षोल्लास के साथ इसका भव्य समापन हुआ

इस मुहिम को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ एस एस यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, नकुल यादव, भीमसेन यादव, सुनीता देवी, बिल्ली देवी, बालमती, प्रमोद मौर्या, हर्ष तिवारी, जगदीश यादव, जिगर गुप्ता, रितिक कनौजिया, अहेम मदनलाल, अपूर्व जायसवाल, अनुराग शर्मा, साकेत उमरवैश्य, सरफराज अहमद, रोहित यादव, बृजेश बिंद, अबू हरैरा अंसारी, उज्जवल गुप्ता, अजहान खान, नैतिक कनौजिया, इरफान अंसारी, आनंद बिंद, फैज आलम, पंकज यादव, प्रिंस बिंद, रोहित बिंद, अभी कनौजिया, आदर्श बिंद, भारत बिंद, अनित बिंद, अंश बिंद, हिमांशु बिंद, रतन बिंद, श्रवण कुमार, सावन कुमार, आदित्य बिंद, अभिनव बिंद, पप्पू मोदनवाल, दिलीप, अमित बिंद, हरिओम, संगम कुमार, सूरज कुमार, रितिक, अजीत कुमार, अमित कुमार, साहिल कुमार सरोज, हीरो, शिवांश मौर्या, कुंदन कुमार, कार्तिक, दिव्यांश, आयुष्मान मौर्या, शिवम कुमार बिंद, शनि, परमेंदर, इन्देश कुमार निषाद, आदित्य निषाद, रोशन, रौनक राजवंशी, आर्यन प्रजापति, दीपू, चरण सरोज, कमलकांत, अजय कुमार, युवराज, कृष्ण विश्वकर्मा, आलोक, अमित कुमार, अंकुश गौतम, राम नारायण, रितेश, शेर बहादुर, सुधीर, आकाश, सत्यम, आदित्य, सुमित, अंश कुमार, सतीश, प्रिंस, विकास, आशीष कुमार, अंश यादव, अंशु यादव, अजीत कुमार, मंगला, शनि, टीकू सरोज, अर्जुन, आदित्य कुमार सरोज, अमन, अंकित, प्रिंस, शिवम, रमजान, अंशु, सत्यम, अनूप, आकाश बिंद, आयुष, अरबिंद, अंश कुमार गौतम, पवन सरोज, शिवकुमार, नैतिक, संदीप कुमार बिंद, वीर मौर्या, साहिल, ऋषभ मौर्या, प्रियांशु, मंगल कुमार चौहान, विकी, अजय, लाखन, सुजीत कुमार राव, फैसल, शिवम गौतम सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes