Type Here to Get Search Results !

कोई टाइटल नहीं

भदोही के गुरुकुल इंटरमीडिएट कॉलेज के दो मेधावी छात्रों ने IIT परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया!

विनय कुमार – 378वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

अमन तिवारी – कठिनाइयों के बावजूद सफलता की ओर बढ़ते कदम

विनय कुमार – 378वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास


सुरियावां।  अभोली ब्लाक के बसवापुर बाजार में बिठौली रोड पर स्थित गुरुकुल इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आईआईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दो मेधावी छात्रों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया है। एक ही विद्यालय के दो होनहार युवाओं का आईआईटी परीक्षा उत्तीर्ण होने से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 


अभोली ब्लाक के गोकुलपट्टी गांव निवासी विनय कुमार (23) पुत्र लालजी बेनवंशी ने आईआईटी परीक्षा उत्तीर्ण करके 378 वा रैंक हासिल किया है। विनय कुमार की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा बसवापुर स्थित गुरुकुल इंटरमीडिएट कॉलेज से हुई और ज्ञानपुर के केएनपीजी कालेल से स्नातक की पढ़ाई किया है। आईआईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होकर 378 रैंक मिलने से विनय के परिजनों सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। 


बुधवार को बसवापुर बाजार में बिठौली रोड पर स्थित गुरुकुल इंटरमीडिएट कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां विनय कुमार को सम्मानित किया गया है। 


इस मौके पर प्रिंसिपल अरुण कुमार दुबे, प्रबंधक अरुण कुमार दुबे, दिलीप कुमार यादव,विजय पाल, अभिषेक पाण्डेय, डॉ रजनीश चौहान, अरविंद यादव, प्रमोद दुबे आदि मौजूद रहे। 


इसी तरह अभोली ब्लाक के दुर्गापुर ख्योंखर गांव निवासी स्वर्गीय रघुवंश तिवारी के बेटे अमन तिवारी ने आईआईटी परीक्षा उत्तीर्ण करके परिजनों का मान-सम्मान बढ़ा दिया है। आईआईटी परीक्षा के कटाफ में अमन तिवारी का नाम शामिल हैं हालांकि टेक्निकल दिक्कतों के चलते रैंक नहीं शो कर रहा है मगर बाद में अमन तिवारी का भी रैंक शो होने लगेगा। अमर तिवारी के पिता की कुछ वर्षों पहले ही मौत हो चुकी है ऐसे में पिता की मौत के बाद बेटे की सफलता से परिजनों व क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। अमन तिवारी की भी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा बसवापुर स्थित गुरुकुल इंटरमीडिएट कॉलेज से हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes