सम्वाददाता गुफरान खान / जिला भदोही
भदोही: पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वावधान में साइकिल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपीगंज से प्रारंभ हुई, जिसे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस. एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
साइकिल यात्रा का रूट और स्वागत समारोह
साइकिल यात्रा शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर, झिलियापुल होते हुए गोपपुर पहुंची। वहां पूर्व सभासद मटरू यादव अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे और सभी साइकिल यात्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
मटरू यादव का संदेश – योग, व्यायाम और साइकिलिंग से बनेगा स्वस्थ समाज
पूर्व सभासद मटरू यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "सभी को सूर्योदय से पहले उठकर योग, व्यायाम या कोई न कोई शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए। यह न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होता है।" उन्होंने यह भी कहा कि साइकिलिंग को बढ़ावा देने से वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोका जा सकता है।
इसके बाद मटरू यादव ने स्वयं साइकिल लेकर यात्रा में भाग लिया और लोगों को प्रेरित किया।
स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण के लिए जागरूकता अभियान
साइकिल यात्रा ने गोपपुर मोड़, अमवा, गोपपुर चौराहा, माधोरामपुर के आसपास भ्रमण किया और पूरे मार्ग में स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने जोरदार नारे लगाए:
"वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ!"
"हिंदुस्तान जिंदाबाद!"
"करो योग, रहो निरोग!"
"सुबह की हवा, सौ रोगों की दवा!"
"हम सबने ये ठाना है, पूरे भदोही को स्वस्थ बनाना है!"
इस यात्रा का समापन ककराही उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में हुआ।
इस साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें अजय बिंद, राजेश यादव, संजय यादव, महेंद्र बिंद, मोहन यादव, सुकरु यादव, फैज आलम, प्रमोद मौर्य, राजीव जायसवाल, महेंद्र यादव, सौरव यादव, सचिन, राहुल, आशीष, अभिषेक, सुरेंद्र, बच्चे लाल, बृजेश बिंद, छिट्टू प्रजापति, बंटी, नीरज, मुकेश बिंद, अज़हान खान, अबू हुरैरा, विकास यादव, अंश यादव, ऋषि यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे।
इस सफल आयोजन ने न केवल लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी फैलाई।


.jpeg)