सम्वाददाता फारूक जाफरी की ख़बर
भदोही में ईद उल फितर की नमाज के आयोजन को लेकर रूअते हेलाल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रोड स्थित जामा मस्जिद कल्लन शाह तकिया में अलविदा जुमा की नमाज के बाद आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता काजी-ए-शहर व रूअते हेलाल कमेटी के सदर इमाम-ए-ईदगाह अलहाज हाफिज परवेज उर्फ अच्छे मियां ने की। बैठक में शहर के सभी इमाम-ए-ईदगाह, आइमा मसाजिद एवं शहर की प्रमुख शख्सियतें मौजूद रहीं।
![]() |
भदोही में ईद उल फितर की नमाज के समय निर्धारित, रूअते हेलाल कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला
बैठक में ईदगाह की नमाज के समय को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद निम्नलिखित समय निर्धारित किए गए:
ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज का समय:
-
अजीमुल्लाह चौराहा:
- पहली जमाअत: 6:45 बजे (अलहाज हाफिज परवेज उर्फ अच्छे मियां)
- दूसरी जमाअत: 7:30 बजे (हाफिज रेहान)
-
रेलवे स्टेशन रोड ईदगाह:
- हाफिज गुलाम मुस्तफा हबीबी – 6:45 बजे
-
सिविल लाइन पावर हाउस के पास ईदगाह:
- हाफिज फहद – 7:30 बजे
-
ईदगाह चौरी रोड:
- हाफिज तबरेज – 7:15 बजे
-
ईदगाह तालाब हाजी फरीदन, आलमपुर:
- हाफिज अशफाक रब्बानी – 7:00 बजे
-
ईदगाह घमहापुर:
- हाफिज अली रजा – 7:15 बजे
-
ईदगाह उम्मत गर्ल्स डिग्री कॉलेज:
- कारी नजीर – 7:00 बजे
-
मस्जिद रौजा गाजी मियां, मर्याद पट्टी:
- पहली जमाअत: 6:45 बजे (हाफिज शहीद रजा)
- दूसरी जमाअत: 7:30 बजे (हाफिज रियाज)
-
मस्जिद नवीना शाह, औराई रोड:
- हाफिज महताब – 7:00 बजे
-
मस्जिद गोरियाना मोहल्ला:
- कारी गुलाम मोहम्मद हबीबी – 7:15 बजे
- मैजिक एतेहाद बाईपास, शाहबाद:
- हाफिज महमुद अयाज – 7:15 बजे
- मस्जिद मोहम्मदी अहले हदीस, कटरा बाजार:
- मौलाना साजिद – 7:00 बजे
- मोहम्मदी मस्जिद, काजीपुर:
- हाफिज परवेज – 7:15 बजे
- जामा मस्जिद, कल्लन शाह तकिया:
- हाफिज शहजाद – 8:30 बजे
सरकार की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील
इस अवसर पर काजी-ए-शहर व कमेटी के सदर अलहाज हाफिज परवेज उर्फ अच्छे मियां ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। यदि ईदगाह व मस्जिदों में जगह भर जाती है, तो दूसरी जमाअत आयोजित कर नमाज अदा की जाए।
बैठक में मौजूद प्रमुख लोग:
इस बैठक में हाफिज अशफाक रब्बानी, मौलाना हाफिज अराफात हुसैन अशरफी, हाफिज गुलाम मुस्तफा हबीबी, हाफिज अली रजा, हाफिज आसहाव, हाफिज आबिद हुसैन, हाफिज अब्दुल माबूद, एहतेशाम अहमद सिद्दीकी, सहकार शिबू अंसारी, हामिद अंसारी, जमील अहमद, नेता शमसुद्दीन वारसी मुन्ना, इमामुद्दीन शाह, मोहम्मद जैद, दानिश सिद्दीकी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
– रिपोर्ट: Bhadohi News / News time up

.jpg)
.jpg)