लखनऊ | 22 अप्रैल 2025:
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल की लिस्ट में भदोही, वाराणसी, बरेली, झांसी समेत 12 जिलों के डीएम शामिल हैं।
सबसे प्रमुख नाम भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह का है, जिन्हें अब सूचना एवं संस्कृति विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह IAS शैलेश कुमार को भदोही का नया जिलाधिकारी बनाया गया है
विशाल सिंह को नई जिम्मेदारी
विशाल सिंह भदोही में अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदार छवि, योजनाओं के क्रियान्वयन और पारदर्शी प्रशासन के लिए जाने गए। सरकार ने उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्रमोशन देकर सूचना विभाग की कमान सौंपी है।
भदोही को मिला नया डीएम – शैलेश कुमार
शैलेश कुमार 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं, और वर्तमान में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। बतौर डीएम यह उनकी पहली नियुक्ति है।
इससे पहले वे झांसी के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी रह चुके हैं और विकास परियोजनाओं में अच्छा अनुभव रखते हैं।
अन्य प्रमुख तबादले:
वाराणसी: सत्येंद्र कुमार बने नए डीएम
बरेली: अविनाश सिंह को दी गई कमान
झांसी: मृदुल चौधरी बनाए गए डीएम
महोबा: गजल भारद्वाज की तैनाती
कुशीनगर: आलोक कुमार को दी गई ज़िम्मेदारी
हापुड़: अभिषेक पांडेय बने नए डीएम
सूचना विभाग में बदलाव:
करीब 7 वर्षों तक सूचना एवं संस्कृति विभाग का दायित्व संभालने वाले शिशिर सिंह को हटाकर MSME विभाग का विशेष सचिव बना दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस फेरबदल के ज़रिए सुशासन, पारदर्शिता और तेजी से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मंशा जताई है।
यह प्रशासनिक फेरबदल उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन को नई दिशा देने का संकेत माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नए अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को कैसे निभाते हैं।
राज्य सरकार का आधिकारिक आदेश | न्यूज टाइम यूपी से फारूक जाफरी की रिपोर्ट
ऐसी ही ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें — Newstimeup.blogspot.com
फॉलो करें हमें Facebook, YouTube और Instagram पर — @NewstimeUP


