नई दिल्ली, 14 अप्रैल 2025: कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) द्वारा 14-17 अप्रैल 2025 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली के भारत मंडपम हॉल नंबर 1 में 48वें इंडिया कार्पेट एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय मेले का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा 14 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर टेक्सटाइल सेक्रेटरी श्रीमती नीलम शमी राव और हस्तशिल्प विकास आयुक्त श्रीमती अमृत राज भी मौजूद रहेंगी।
इस मेले में 68 देशों से लगभग 510 विदेशी खरीदार और 400 से अधिक खरीदारों के प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 160 भारतीय निर्यातकों ने भाग लिया है। परिषद के अध्यक्ष श्री कुलदीप राज ने बताया कि इस एक्सपो ने एशिया का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित कालीन शो बनकर वैश्विक खरीदारों के बीच अपनी पहचान बनाई है, जो निर्यातकों के लिए जबरदस्त व्यावसायिक अवसर प्रदान करता है।
सीईपीसी कुछ चुनिंदा देशों के 210 विदेशी खरीदारों को प्रोत्साहन के रूप में हवाई यात्रा प्रतिपूर्ति (चयनित देशों के लिए $700 और अन्य के लिए $500) के साथ दिल्ली में 5-सितारा होटल में 2 रातों का ठहराव और शटल सेवा की सुविधा भी प्रदान कर रही है। परिषद को उम्मीद है कि यह एक्सपो पिछले सभी आयोजनों से बेहतर साबित होगा और लाखों बुनकरों को लाभ पहुंचाते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

.jpg)
