सम्वाददाता फारूक जाफरी की रिपोर्ट
दिनांक: 14 अप्रैल 2025 | स्थान: भारत मंडपम, हाल नंबर 1, नई दिल्ली
आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) द्वारा आयोजित चार दिवसीय "इंडिया कार्पेट एक्सपो" का शुभारंभ भव्य तरीके से किया गया। यह मेला 14 से 17 अप्रैल 2025 तक चलेगा।
मुख्य अतिथि श्री गिरिराज सिंह, कपड़ा मंत्री, भारत सरकार ने श्रीमती अमृत राज (IAS), विकास आयुक्त, हस्तशिल्प की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में शामिल रहे:
श्री कुलदीप राज वट्टल, अध्यक्ष, CEPC
श्री अनिल कुमार सिंह
श्री असलम महबूब
श्री महाबीर प्रताप
श्री बोधराज मल्होत्रा
श्री वासीफ़ अंसारी
श्री दीपक खन्ना
श्री हुसैन जफर हुसैनी
श्री इम्तियाज अहमद
श्री मेहराज यासीन जैन
श्री पीयूष कुमार बरनवाल
श्री रोहित गुप्ता
श्री संजय गुप्ता
श्री शौकत खान
श्री शेख आशिक अहमद
डॉ. स्मिता नागरकोटी, कार्यकारी निदेशक सह-सचिव, CEPC
श्री गिरिराज सिंह ने मेला स्थल पर लगे विभिन्न कालीन स्टॉलों का दौरा किया और रंग-बिरंगे, हस्तनिर्मित कालीनों को देखकर उन्होंने भारतीय शिल्पकारों की कला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "सरकार इस उद्योग के विकास हेतु निर्यातकों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहयोग करेगी।"
इंडिया कार्पेट एक्सपो: एशिया का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित कालीन मेला
इस मेले में 160 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं, जो भारत के विभिन्न हिस्सों से आए हैं। मेला दुनियाभर के खरीदारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ उन्हें एक ही स्थान पर बेहतरीन गुणवत्ता के हस्तनिर्मित कालीन और फ्लोर कवरिंग देखने व खरीदने का मौका मिलता है।
पहले दिन की मुख्य उपलब्धि:
34 देशों से आए 125 विदेशी खरीदार
प्रतिनिधि देशों में शामिल हैं: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, फ्रांस, कनाडा, इज़राइल, तुर्की, जापान, रूस, अमेरिका, यूके, इटली, स्वीडन, जर्मनी, नीदरलैंड, पोलैंड और अन्य।
CEPC अध्यक्ष श्री कुलदीप राज वट्टल ने कहा, "यह एक्सपो न केवल निर्यात बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि बुनकरों व कारीगरों को सीधे लाभ पहुंचाने का जरिया भी है। यह ग्रामीण आधारित कुटीर उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने का एक सशक्त प्रयास है।"
डॉ. स्मिता नागरकोटी ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि "यह एक्सपो बुनकरों के लिए एक नए युग की शुरुआत सिद्ध होगा।"


