विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु केन्द्रित होगा समर कैंप – जिलाधिकारी
सम्वाददाता फारूक जाफरी
भदोही, 16 मई 2025: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस वर्ष ग्रीष्मावकाश के दौरान भदोही जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों व कॉलेजों में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप आयोजित किया जाएगा। इस आशय की बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के रचनात्मक सोच, टीम वर्क, आत्मविश्वास, जीवन कौशल एवं सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों के विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि शासनादेश के अनुसार अभिभावकों को प्रेरित कर अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं।
21 दिवसीय समर कैंप की प्रमुख गतिविधियाँ:
जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने जानकारी दी कि यह समर कैंप 21 मई से 10 जून तक प्रतिदिन 3 घंटे चलेगा। इसमें निम्नलिखित एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियाँ कराई जाएंगी:
योग व्यायाम, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, खो-खो, फुटबॉल
रंगोली, मिट्टी कला, पेंटिंग
कैरियर गाइडेंस, कंप्यूटर, ड्राफ्टिंग, साइबर सुरक्षा
बेसिक लाइफ सपोर्ट, CPR, आपातकालीन चिकित्सा प्रशिक्षण
स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, किचन गार्डन, आरोग्य वाटिका
इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व में निखार और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, बीएनजीआईसी प्रिंसिपल आलोक कुमार सहित विभिन्न राजकीय, एडेड एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।


.jpg)



