Type Here to Get Search Results !

नक्शा शुल्क के नाम पर वसूली से नाराज़ समाजवादी पार्टी

 

 फारूक जाफरी की रिपोर्ट

पूरा भूमि क्षेत्र नक्शा शुल्क में शामिल करना नियमों के खिलाफ बताया।


नगरवासियों पर बीडा द्वारा लगाए जा रहे भारी शुल्क को लेकर सपा नेताओं में आक्रोश।

भदोही, उत्तर प्रदेश:

भदोही में भवन नक्शा पास कराने के नाम पर हो रही मनमानी वसूली के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दकी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के खिलाफ नारेबाजी की।


प्रदर्शनकारी नेताओं ने बीडा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राधिकरण नगरवासियों से नक्शा पास कराने के एवज में बेतहाशा शुल्क वसूल रहा है। एक बिस्वा जमीन पर भवन निर्माण के लिए लगभग 80 हजार रुपये और दो बिस्वा पर करीब डेढ़ लाख रुपये का शुल्क लिया जा रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित और आम जनता के हितों के खिलाफ है।


सपा नेताओं ने कहा कि यदि कोई नागरिक अपने एक या डेढ़ बिस्वा भूमि पर मकान या छोटा कार्यालय बनवाना चाहता है, तो बीडा उस पर भवन का शुल्क नहीं लेकर पूरी भूमि के नक्शा शुल्क की वसूली कर रहा है। इससे नगरवासियों को भारी आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है।


मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप

प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने बीडा की इस नीति को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि भवन निर्माण की अनुमति देने का अधिकार नगर पालिका के पास होता है, लेकिन बीडा पालिका के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहा है। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि शासन व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है।


जांच की मांग, जनता को राहत देने की अपील

सपा नेताओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि बीडा की इस मनमानी की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और पीड़ित नगरवासियों को राहत दिलाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी व्यापक जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

SANA PUBLIC SCHOOL BHADOHI


प्रदर्शन में शामिल प्रमुख चेहरे

इस विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इजहार अंसारी, प्रमोद यादव, डॉ. बी. पांडेय, मुन्ना यादव, बैजनाथ यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में बीडा की कार्यशैली की आलोचना करते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।







Mother Haleema Public School Bhadohi



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes