Type Here to Get Search Results !

ऑपरेशन दहन के तहत 24.450 किलोग्राम गांजा किया गया नष्ट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12.22 लाख रुपये।

ब्यूरो चीफ प्रयागराज सरस सिंह।


प्रयागराज। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बहरिया सहित कुल 15 मुकदमों में बरामद 24.450 किलोग्राम गांजा का विधिक प्रक्रिया के अनुसार विनष्टीकरण (नष्ट) कराया गया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 22 हजार 500 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। 

पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नारकोटिक्स टास्क फोर्स, अपराध शाखा एवं थाना बहरिया पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत विभिन्न अभियोगों में जब्त किए गए गांजे को नियमानुसार नष्ट कराया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। 

विनष्टीकरण के दौरान अधिकारी एवं पुलिस टीम पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध,सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर, उ0नि0 सुरेश गिरी, प्रभारी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अपराध शाखा, बहरिया थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह, व0उ0नि0 अमित कुमार सिंह, व0उ0नि0 बलवंत सिंह, हे0मो0 अमित कुमार यादव, हे0का0 सुभाष राम निषाद, का0 अनिल चौधरी, का0 अमित कुमार यादव मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes