Type Here to Get Search Results !

विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा झूंसी मंडल की बैठक संपन्न।

मुख्य अतिथि किरण त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का किया आह्वान।

प्रयागराज ब्यूरो सरस सिंह।

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी गंगा पार प्रयागराज के झूंसी मंडल द्वारा विधानसभा 256 फूलपुर के प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यकारी बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन नई झूंसी स्थित कल्याण कैंप कार्यालय, होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के सामने धर्मशाला में किया गया, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष सम्मेलन (फूलपुर) की कार्यक्रम संयोजक किरण त्रिवेदी रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों से सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री मनोज निषाद, झूंसी मंडल के प्रवासी दिनेश बहादुर सिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री अमरेश त्रिपाठी 'रुद्रा' तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज पासी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक की अध्यक्षता झूंसी मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार निषाद 'पंकज' ने की। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद को और मजबूत करेगा।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पवन कुमार पाण्डेय ने किया। उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं तथा सभी से पूर्ण समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा झूंसी मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रवासी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes