Type Here to Get Search Results !

भदोही में खुद्दामे हज समिति की बैठक, हज यात्रियों के लिए उठी बड़ी मांग

सम्वाददाता फारूक जाफरी

भदोही खुद्दामे हज समिति की एक आवश्यक बैठक शम्सी टूर एंड ट्रेवेल्स में हुई।

बैठक में हज फार्म ऑनलाइन तिथि को 24 जुलाई से 31 जुलाई तक करने की उठी मांग।

काशी से काबा की उड़ान को किया जाय पुनः बहाल: हाजी अमानुल्लाह अंसारी व हाजी आजाद खान नेसंयुक रूप से केंद्रीय हज मंत्री किरण रिज्यू व उत्तर प्रदेश हज मंत्री दानिश आजाद अंसारी से मांग किया।

भदोही। खुद्दामे हज समिति की एक आवश्यक बैठक चौरी रोड स्थित शम्सी टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय में इमामे ईदगाह हाफ़िज अशफाक रब्बानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के पूर्व सदस्य हाजी अमानुल्लाह अंसारी एडोकेट का खुद्दामे हज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला हज ट्रेनर हाजी आज़ाद खान, मौलाना सोहैब आलम नदवी सचिव भदोही, शेख हाजी हबीब अध्यक्ष भदोही, हाफ़िज अनस, हाफ़िज अशफाक रब्बानी ने बुके देकर स्वागत किया। बैठक में हज समिति उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य हाजी अमानुल्ला अंसारी एडोकेट ने कहा कि आल इंडिया हज कोटा एक लाख 75 हजार है, जिसमे लगभग 1 लाख 62 हजार ही फार्म ऑनलाइन अब तक हुआ है। जबकि लास्ट डेट 24 जुलाई तक सीमित है। कहा गया की हज फार्म भरने की तारीख को कम से कम एक हफ्ता यानी 31 जुलाई 2026 तक बढ़ाया जाए, जिससे आजमीने हज को सहूलियत फ़राहम हो सके। खुद्दामे हज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला हज ट्रेनर हाजी आज़ाद खान ने कहा हाजियों के लिए उड़ान को काशी से काबा तक किया जाय ताकि आजमीने हज को सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कोरोना काल से पहले काशी से काबा की उड़ाने हुआ करती थी लेकिन कोविड19 के बाद यहां से उड़ान को रद्द कर दी गई। जबकि कोरोना के बाद खुद्दाम हज समिति, पूर्वांचल हज सेवा बनारस की मांग पर सरकार ने उड़ान को बहाल किया गया था, अचानक रद्द कर दिया गया और लखनऊ से भेजा गया। जो आज तक पुर्वांचल के हाजियों को सफ़रे हज के लिए बहोत परेशानी उठानी पड़ रही है।


अमानुल्लाह अंसारी ने कहा कि पत्र लिखकर कर सरकार से पुनः उड़ान चालू करने की मांग करूंगा।

 हाजी आज़ाद खान ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से मांग की है कि हाजियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए काशी से काबा तक उड़ान को पुनः शुरू किया जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes