गोपीगंज - धरती को विनाश से बचाने और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए रविवार को भदोही की ऐतिहासिक धरती पर एक अभूतपूर्व इतिहास रचा गया। 'भदोही साइकिलिंग क्लब' के तत्वावधान में एक ऐसी भव्य, विराट और ऐतिहासिक जागरूकता साइकिल महायात्रा का आगाज हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण चेतना की एक अभूतपूर्व लहर दौड़ा दी है।
इस महा-अभियान की कमान खुद जिले के जाने-माने और समर्पित पर्यावरण योद्धा 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी ने संभाल रखी थी। उनके एक आह्वान पर राष्ट्रप्रेम और प्रकृति की रक्षा के लिए सबके दिलों में देशभक्ति का जज्बा हिलोरें लेने लगा। इस महायात्रा का मुख्य उद्देश्य केवल पर्यावरण बचाना नहीं, बल्कि भारत माता को स्वच्छ, सुंदर, हरी-भरी और समृद्ध बनाने के संकल्प को हर नागरिक के खून में दौड़ाना है। देखते ही देखते यह अभियान एक विराट जन-आंदोलन में तब्दील हो चुका है। अब इस महा-यज्ञ में केवल साइकिल चालक ही नहीं, बल्कि समाज का हर तबका और आम नागरिक अपनी आहुति देने के लिए सड़कों पर उतर आया है। भदोही से शुरू हुई चेतना की यह गूंज आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मील का पत्थर और युग-परिवर्तनकारी प्रेरणा साबित होगी। यह यात्रा इस बात का साक्षात प्रमाण है कि जब इरादे नेक हों, तो अकेले बढ़े कदम भी कारवां बन जाते हैं।
इस महा-अभियान के ऐतिहासिक शुभारंभ के गवाह क्षेत्र के अत्यंत लोकप्रिय एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० एस एस यादव बने। उन्होंने गगनभेदी जयघोष के बीच पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हरी झंडी दिखाकर इस राष्ट्रव्यापी संदेश से सराबोर यात्रा को रवाना किया। डॉ० यादव के इस कदम ने न केवल साइकिल चालकों बल्कि वहां मौजूद जनमानस के दिलों में एक नई ऊर्जा और संकल्प का संचार कर दिया।धरती को बचाने और मानव स्वास्थ्य की रक्षा का पावन संदेश समेटे यह विराट यात्रा जिस भी मार्ग से गुजरी, वहां का वातावरण देशप्रेम के रंग में रंग गया। बड़े चौराहे से शुरू होकर यह महायात्रा फूलबाग, सोनखरी और हरिहरपुर जैसे प्रमुख व मुख्य मार्गों से होते हुए एक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी थी। रास्ते भर ग्रामीणों और आम जनता ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। अंततः, भारी जनसमर्थन और गूंजते संकल्पों के साथ यह गौरवमयी यात्रा अपने गंतव्य "श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, धीरपुर बैदा" पहुंची।
विशाल साइकिल यात्रा के श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज पहुँचने पर माहौल उत्सवमय हो गया। कॉलेज के *यशस्वी प्रबंधक मनीष मिश्रा* के नेतृत्व में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व गर्मजोशी दिखाई। उन्होंने पुष्पवर्षा, करतल ध्वनि और गगनभेदी जयघोष के बीच इन पर्यावरण प्रहरियों का पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक अभिनंदन किया।कार्यक्रम के अगले चरण में, इस अभियान को विस्तार देते हुए कॉलेज परिसर में पंचवटी के रूप में *5 पवित्र पौधे रोपे* गए। यह भगीरथ प्रयास केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के सुरक्षित कल का एक अटूट संकल्प था। इस माध्यम से उपस्थित जनसमूह ने पूरी मानवता को प्रकृति और संस्कृति के अनूठे संगम तथा पर्यावरण संरक्षण का एक प्रभावी संदेश दिया। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के यशस्वी प्रबंधक मनीष मिश्रा ने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नागरिकों का स्वस्थ होना अनिवार्य है, इसलिए हर व्यक्ति को सुबह उठकर नियमित रूप से योग-व्यायाम रूपी अमृत को अपनाना चाहिए। मिश्रा जी ने पर्यावरण संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक अभूतपूर्व समाधान सुझाया। उन्होंने अपील की कि लोग आस-पास के कार्यों के लिए पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों का मोह छोड़ें और साइकिल को अपना सारथी बनाएं। उनका यह मंत्र हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को शिखर पर ले जाने के साथ-साथ, इस वसुंधरा (धरती) को प्रदूषण की विभीषिका से बचाने का एकमात्र अचूक मार्ग है।
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के यशस्वी *प्रबंधक मनीष मिश्रा ने विधिवत हरी झंडी दिखाकर* इस गौरवशाली साइकिल यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज धीरपुर बैदा से पुनः आरंभ होकर यह यात्रा *चितईपुर, डुहिया, परशुरामपुर, उमरिया, जगापुर, भिखारीपुर, बैदा ख़ास* के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँची। पूरी यात्रा के दौरान साइकिल सवारों का जोश देखने लायक था। 'साइकिल चलाएँ, ईंधन बचाएँ', 'वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' और 'करो योग, रहो निरोग' जैसे नारों से पूरा वातावरण गूँज उठा। 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के उद्घोष के साथ यात्रियों ने संकल्प लिया कि 'हम सबने यह ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है।' लोगों को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए यह यात्रा पुनः श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ।"
इस मुहिम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, डॉ राजकुमार शुक्ला, निक्की, सागर, अभय, अभिषेक तिवारी, गणेश मिश्रा, काजल यादव, रेखा गौतम, जगदीश यादव, बनारसी बिंद, परवेज अली खान, राजीव जायसवाल, प्रमोद मौर्या, लक्ष्य सिंह, उज्जवल गुप्ता, रितिक कनौजिया, अनुराग मोदनवाल, विपिन चौधरी, साकेत उमरवैश्य, सरफराज अहमद, अजय बिंद, आर्या कनौजिया, आशिया बानो, खुशी पांडेय, नंदिनी सिंह, नेहा सरोज, अनुष्का कनौजिया, नेहा शुक्ला, बरखा बिंद, सुनीता यादव, सेजल पांडेय, अर्चना गौतम, तसनीम फिरदौस, सोनाली गौतम, रोशनी गौतम, सोनाली गिरी, अर्चना गिरी, साक्षी गिरी, अबू हरैरा अंसारी, रोहित बिंद, रेहान मंसूरी, आदर्श बिंद, मोहम्मद इमरान, अभी कनौजिया, अजहान खान, हिमांशु बिंद, इरफान अंसारी, प्रिंस बिंद, आशीष बिंद, नैतिक कनौजिया, ताहा खान, मोहित बिंद, रविंद्र बिंद, मोनी बिंद, नीरज बिंद, गोपाल चौधरी, आदित्य बिंद, रोहित बिंद, अमित बिंद, रतन बिंद, धन शेखर चौधरी, अनिल बिंद, संजय गौतम, अपूर्व जायसवाल, हिमांशु चौधरी, इरशाद, अंकुश, शिवा, नितिश, फरमान, लव पाल कुश, सौरभ, अतुल, अनुज, प्रियांशु, जज्जे, आयुष, उदरेशय, अंकित, अंश, अभिषेक, रवि गिरी, गौरव, विक्रम, अंकित सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।




