ब्यूरो रिपोर्ट सरस सिंह।
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भदोही जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
मुलाकात के दौरान सुनील सिंह पटेल ने कहा कि ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
भदोही जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन का विस्तार होगा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि रालोद किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर पार्टी संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों तथा प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। सुनील सिंह पटेल ने कहा कि भदोही जनपद में पार्टी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं और प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे भी कार्य किया जाएगा। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


