Type Here to Get Search Results !

खोखले होते युवाओं के तन-मन, योग ही देगा नया जीवन : रवीश कुमार यादव

गोपीगंज। पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए 'भदोही साइकिलिंग क्लब' ने रविवार को एक भव्य जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली। *पर्यावरण योद्धा 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी* के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण चेतना जगाना है। देश को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने के इस महा-अभियान से अब आम नागरिक भी जुड़ रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

*राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे* से इस भव्य साइकिल यात्रा का शुभारंभ होकर जन-जागरूकता का संदेश समेटे यह यात्रा शहीद तिराहा, काली देवी, ककराही, गोपपुर चौराहा, रैपुरी जैसे मुख्य मार्गों से गुजरते हुए शिवम पब्लिक स्कूल बंजारी पहुँची।

विशाल साइकिल यात्रा के *शिवम पब्लिक स्कूल* पहुँचने पर माहौल उत्सवमय हो गया। कॉलेज के यशस्वी प्रधानाचार्य रवीश कुमार यादव के नेतृत्व में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व गर्मजोशी दिखाई। उन्होंने पुष्पवर्षा, करतल ध्वनि और गगनभेदी जयघोष के बीच इन पर्यावरण प्रहरियों का पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक अभिनंदन किया।

शिवम पब्लिक स्कूल के *यशस्वी प्रधानाचार्य रवीश कुमार यादव* ने अत्यंत गंभीर और चिंताजनक लहजे में देश को आगाह करते हुए कहा, "बच्चे ही हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर और आने वाले स्वर्णिम कल का असली भविष्य हैं। परंतु आज अत्यंत क्रूर और कड़वी वास्तविकता यह है कि हमारे देश का यही उज्ज्वल भविष्य आधी-आधी रात तक मोबाइल की कृत्रिम रोशनी में अपनी आंखें और कीमती समय बर्बाद कर रहा है। देर रात तक डिजिटल स्क्रीन की गिरफ्त में रहने के कारण वे सुबह सूरज ढलने तक सोते रहते हैं। इस आलस और बिगड़ती जीवनशैली ने हमारी युवा पीढ़ी को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला कर दिया है।" उन्होंने इस गंभीर संकट से उबरने का अचूक मार्ग प्रशस्त करते हुए आगे कहा, "यदि हमें इस दिशाहीन होते भविष्य को पुनः सन्मार्ग पर लाना है, तो प्रत्येक बालक के जीवन में योग और व्यायाम को अनिवार्य संस्कार के रूप में समाहित करना ही होगा। यही एकमात्र मार्ग है जो इन्हें आभासी दुनिया के बंधनों से मुक्त कर एक सशक्त और प्रबुद्ध नागरिक बनाएगा।"


शिवम पब्लिक स्कूल के यशस्वी प्रधानाचार्य रवीश कुमार यादव ने विधिवत *हरी झंडी दिखाकर* इस गौरवशाली साइकिल यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया। शिवम पब्लिक स्कूल बंजारी से पुनः आरंभ होकर यह यात्रा *चकराजाराम, जहांगीराबाद, भवानीपुर, पांडेयपुर, डेरवा, जगन्नाथपुर, गुहिया* के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँची। पूरी यात्रा के दौरान साइकिल सवारों का जोश देखने लायक था। 'साइकिल चलाएँ, ईंधन बचाएँ', 'वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' और 'करो योग, रहो निरोग' जैसे नारों से पूरा वातावरण गूँज उठा। 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के उद्घोष के साथ यात्रियों ने संकल्प लिया कि 'हम सबने यह ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है।' लोगों को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए यह यात्रा पुनः शिवम पब्लिक स्कूल पहुंची जहाँ इसका समापन हुआ।"



इस मुहिम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रवीण श्रीवास्तव, रिंकू यादव, दुर्वेंद्र कुमार, सोनू, मनमोहन यादव, संदीप कुमार, चंद्र कुमार पांडेय, आकाश तिवारी, अंतिमा पाल, अन्नू पांडेय, सुमन यादव, आरती, अंशिका पांडेय, नन्हे पाल, आकाश यादव, रिया पाल, रेशमा सरोज, गुड़िया गौतम, रूपा सरोज, बनारसी बिंद, परवेज अली खान, जगदीश यादव, प्रमोद मौर्या, धर्मेंद्र यादव, दीपक यादव, नंदनी यादव, रुबल पाल, अनामिका दुबे, लवकुश, पीयूष, अंशिका यादव, रिया उपाध्याय, रागिनी यादव, अंशिका यादव, मुस्कान, प्रीति यादव, कृष्णा, रिया, खुशी यादव, रुद्र उपाध्याय, रोशनी यादव, गरिमा, रानी शर्मा, आरुषि यादव, राशि यादव, आर्यन, आदर्श, हिमांशु, अंजली, अंकिता यादव, रोशनी, सुहानी, आदर्श, रोहन सिंह, अमित यादव, रंजीत यादव, रौनक शर्मा, अर्जुन यादव, रिंकू प्रजापति, सुमित यादव, हरिओम यादव, रत्नेश, आदर्श, प्रियांशु यादव, राधिका, मनीष यादव, रितु यादव, संजना, नंदनी यादव, आयुष, शिवम, स्नेहा, लक्ष्य सिंह, अहेम मोदनवाल, रितिक कनौजिया, जिगर गुप्ता, हिमांशु चौधरी, गोपाल गौतम, हर्ष तिवारी, सरफराज अहमद, अजय बिंद, अरशद अजीज अंसारी, राजा बिंद, अजहर जमाल अंसारी, मंजेश बिंद, मुज्तबा अंसारी, आर्यन यादव, मीनशाद आजाद अंसारी, बद्री प्रसाद बिंद, अबु हरैरा अंसारी, प्रिंस बिंद, इरफान अंसारी, उज्जवल गुप्ता, रोहित बिंद, अजहान खान, सक्षम बिंद, हमजा सिद्दीकी, संदीप बिंद, फैज आलम, हिमांशु बिंद, ताहा खान, अनित बिंद, मोजस्सीम खान, आशीष बिंद, नैतिक कनौजिया, आदित्य बिंद, बृजेश बिंद, रोहित कुमार, आदर्श बिंद, रविंद्र बिंद, मोहित बिंद, रतन बिंद, नीरज बिंद सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes