Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय लोक दल की मासिक बैठक में गूंजा संगठन विस्तार का संदेश, सुनील सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

ब्यूरो रिपोर्ट सरस सिंह 

ज्ञानपुर। राष्ट्रीय लोक दल की मासिक बैठक ज्ञानपुर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में शाहीद परवेज अंसारी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और लखनऊ में प्रस्तावित बैठक को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रयाग परिक्षेत्र क्षेत्रीय महासचिव (संगठन) राजेश विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के विचारों, नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल की विचारधारा किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों के हितों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के नेतृत्व की हुई सराहना

बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल की संगठन के प्रति सक्रियता और समर्पण की विशेष रूप से सराहना की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुनील सिंह पटेल के नेतृत्व में जिले में राष्ट्रीय लोक दल का संगठन लगातार सक्रिय हो रहा है और पार्टी के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ रही है। उनकी कार्यशैली में संगठन को एकजुट रखने, पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने तथा नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिखाई दे रहा है।

जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने लखनऊ में होने वाली पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक के संबंध में पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर पार्टी की बैठक को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही राष्ट्रीय लोक दल की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में संगठन को और व्यापक स्तर पर मजबूत किया जाएगा। सुनील सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

दो दर्जन से अधिक लोगों ने थामा रालोद का दामन

मासिक बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक दल को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर नए सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोक दल के साथ जुड़ने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने का संकल्प लिया। वहीं पदाधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ना इस बात का संकेत है कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। नए सदस्यों के जुड़ने से जिले में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

बैठक में प्रयाग परिक्षेत्र क्षेत्रीय महासचिव दिनेश शर्मा, ग्रिजेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष ज्ञानपुर सत्य नारायण यादव, श्याम बिहारी बिंद, सुशील विश्वकर्मा, रमाकांत, संजय सिंह, विंध्यवासिनी उपाध्याय, सचिन दुबे, सुधीर राय, दिलीप राय, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes