गोपीगंज। पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए 'भदोही साइकिलिंग क्लब' ने रविवार को एक भव्य जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली। पर्यावरण योद्धा 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण चेतना जगाना है। देश को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने के इस महा-अभियान से अब आम नागरिक भी जुड़ रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे से इस भव्य साइकिल यात्रा का शुभारंभ होकर जन-जागरूकता का संदेश समेटे यह यात्रा पड़ाव, कौलापुर, जंगीगंज जैसे मुख्य मार्गों से गुजरते हुए मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल मंगापट्टी सुधवै पहुँची।
विशाल साइकिल यात्रा के मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल पहुँचने पर माहौल उत्सवमय हो गया। कॉलेज के यशस्वी प्रबंधक शिव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पीटीआई कोच नीरज बिन्द, एनसीसी कोच नितेश मिश्रा, ताईक्वान्डो कोच अवनीश सिंह, आर्चरी कोच सुनील कुमार विश्वकर्मा के साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व गर्मजोशी दिखाई। उन्होंने पुष्पवर्षा, करतल ध्वनि और गगनभेदी जयघोष के बीच इन पर्यावरण प्रहरियों का पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक अभिनंदन किया।
मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल के यशस्वी प्रबंधक शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि जापान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का स्तर इतना ऊंचा है कि वहां नियमित रूप से बीपी (रक्तचाप) जांच कराने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। इसका मुख्य कारण उनकी जीवनशैली है। जापान की इस महानता का रहस्य उनकी विलासिता में नहीं, बल्कि उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली में छिपा है। वहाँ के द्वार पर भले ही करोड़ों की आलीशान गाड़ियां खड़ी हों, जो उनके वैभव को दर्शाती हैं, लेकिन जब छोटी दूरी की यात्रा की बात आती है, तो वहाँ के नागरिक साइकिल की सवारी को अपना गौरव समझते हैं। यदि भारत भूमि का प्रत्येक नागरिक इस महान नीति और संकल्प को अपने जीवन में उतार ले, तो वह स्वर्णिम दिन दूर नहीं जब हमारा देश रोगमुक्त, ऊर्जावान और अखंड स्वास्थ्य से परिपूर्ण होगा। हमारा भारत पुनः विश्वगुरु बनकर दुनिया के सबसे शक्तिशाली और शिखर-उत्कर्ष राष्ट्रों में सबसे अग्रिम पंक्ति में शुमार होगा।
मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल के यशस्वी प्रबंधक शिव प्रकाश सिंह ने विधिवत हरी झंडी दिखाकर इस गौरवशाली साइकिल यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया और स्वयं साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुए।
मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल मंगापट्टी सुधवै से पुनः आरंभ होकर यह यात्रा वहीदा मोड़, नौधन, रामकिशुनपुर बसही, भावापुर, भीखीपुर, रैयापुर, खेदवपुर, कोइरौना बाज़ार, मझगवां, मनशाहपुर, खरगापुर, जाजपुर, मुंगरहा, उंज, कोरमैचा मोड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँची। पूरी यात्रा के दौरान साइकिल सवारों का जोश देखने लायक था। 'साइकिल चलाएँ, ईंधन बचाएँ', 'वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' और 'करो योग, रहो निरोग' जैसे नारों से पूरा वातावरण गूँज उठा। 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के उद्घोष के साथ यात्रियों ने संकल्प लिया कि 'हम सबने यह ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है।' लोगों को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए यह यात्रा पुनः मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल पहुंची जहाँ इसका समापन हुआ।"
इस मुहिम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रवीण श्रीवास्तव, नीरज बिंद, नितेश मिश्रा, अवनीश सिंह, सुनील कुमार विश्वकर्मा, अभिषेक मौर्य, किशन, अनंत, अभिमान, देवांश, एंजेल, अनुज, पीयूष, अंशिका, सौरभ, बनारसी बिंद, हर्ष तिवारी, प्रमोद मौर्या, जगदीश यादव, राजीव जायसवाल, सरफराज अहमद, सूरज यादव, अर्पित यादव, अभिषेक, मनीष, आदर्श तिवारी, सभ्या सिंह, हर्षित तिवारी, आराध्या, आरोही पाल, खुशी पाल, राज यादव, प्रतीक श्रीवास्तव, अंकित, परख, उत्कर्ष पाल, सूरज, यशवंत, आशीष, रितेश, स्वतंत्र, रोहित, अभिषेक, शैलेंद्र, मानस, श्रेया पांडेय, पलक यादव, अभिषेक पाल, आदर्श तिवारी, कल्पना यादव, अमन, दिव्य प्रकाश, रितेश गुप्ता, अनुराग, मनीष, देवांश, अमित, उमंग यादव, जिगर गुप्ता, रितिक कनौजिया, पप्पू मोदनवाल, सभाजीत गौतम, अजय बिंद, अबू हुरैरा अंसारी, राजा बिंद, मुज्तबा अंसारी, अपूर्व जायसवाल, रशिद लियाकत अली, संदीप बिंद, फैज आलम, उज्जवल गुप्ता, अजहान खान, आशीष बिंद, रेहान मंसूरी, बद्री प्रसाद बिंद, हमजा सिद्दीकी, बृजेश बिंद, मोजस्सीम खान, रोहित बिंद, ताहा खान, आदर्श बिंद, अयान फारुकी, रोहित कुमार, हिमांशु बिंद, रतन बिंद, नीरज बिंद, अनित बिंद, आदित्य बिंद, मोहित बिंद, नैतिक कनौजिया, रविंद्र बिंद सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।




