Type Here to Get Search Results !

पैसों से बढ़कर है सेहत की पूंजी : कृष्णा कुमार यादव

गोपीगंज। धरती को बचाने और इंसानी सेहत को एक नई जिंदगी देने के संकल्प के साथ रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब ने एक ऐसा ऐतिहासिक और भव्य जागरूकता महा-अभियान छेड़ा, जिसने पूरे क्षेत्र में एक नई चेतना फूंक दी है। *पर्यावरण योद्धा 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी* के नेतृत्व में जब सैकड़ों साइकिलों का काफिला सड़कों पर उतरा, तो नजारा देखने लायक था। इस महा-यात्रा का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ सोई हुई पर्यावरण चेतना को जगाना है, बल्कि हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम की उस ज्वाला को प्रज्वलित करना है जो देश की प्रगति का आधार है।

*राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे* से इस भव्य साइकिल यात्रा का शुभारंभ होकर जन-जागरूकता का संदेश समेटे यह यात्रा कांजी हाउस, झिलियापुल, अमवा, लालानगर जैसे मुख्य मार्गों से गुजरते हुए मैरी ग्रीन इंग्लिश स्कूल औरंगाबाद पहुँची।

विशाल साइकिल यात्रा के *मैरी ग्रीन इंग्लिश स्कूल* पहुँचने पर माहौल उत्सवमय हो गया। स्कूल के यशस्वी प्रबंधक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में प्रधानाचार्य सरिता देवी, कोच चन्दन यादव के साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व गर्मजोशी दिखाई। उन्होंने पुष्पवर्षा, करतल ध्वनि और गगनभेदी जयघोष के बीच इन पर्यावरण प्रहरियों का पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के अगले चरण में, इस अभियान को विस्तार देते हुए स्कूल परिसर में पंचवटी के रूप में *5 पवित्र पौधे रोपे* गए। यह भगीरथ प्रयास केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के सुरक्षित कल का एक अटूट संकल्प था। इस माध्यम से उपस्थित जनसमूह ने पूरी मानवता को प्रकृति और संस्कृति के अनूठे संगम तथा पर्यावरण संरक्षण का एक प्रभावी संदेश दिया।

मैरी ग्रीन इंग्लिश स्कूल के *यशस्वी प्रबंधक कृष्ण कुमार* ने कहा कि वर्तमान मनुष्य का जीवन एक अजीब विरोधाभास से भरा है—हम धन की अंधी चाह में अपने स्वास्थ्य रूपी पूंजी को लगातार खर्च करते जाते हैं। जब जेबें भर जाती हैं, तब तक हमारा शरीर जर्जर और बीमारियों का घर बन चुका होता है। इसके बाद शुरू होता है उस कमाए हुए धन से स्वास्थ्य को खरीदने का एक असफल प्रयास, क्योंकि प्रकृति का नियम है कि बीता हुआ समय और गंवाई हुई सेहत दौलत के किसी भी तराजू पर वापस नहीं पाई जा सकती। तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इस भटकाव से बचने का एकमात्र मार्ग यही है कि हम प्रारंभ से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग और अनुशासित रहें। दैनिक जीवन में योग, व्यायाम और शारीरिक श्रम को प्राथमिकता दें। छोटी दूरियों और आस-पास के कार्यों के लिए जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों का परित्याग कर साइकिल को अपना हमसफ़र बनाएं। साइकिल चलाना एक दोहरी क्रांति है—यह न केवल हमारे हृदय और फेफड़ों को नवजीवन देती है, बल्कि पर्यावरण में घुलते जा रहे जानलेवा प्रदूषण को भी थामती है। हम जितनी देर साइकिल चलाएंगे, उतनी ही देर इस धरती को जहरीली गैसों के प्रकोप से सुरक्षित रखेंगे।



मैरी ग्रीन इंग्लिश स्कूल के यशस्वी प्रबंधक कृष्ण कुमार ने विधिवत *हरी झंडी दिखाकर* इस गौरवशाली साइकिल यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया और स्वयं साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुए। 

मैरी ग्रीन इंग्लिश स्कूल, औरंगाबाद से प्रारंभ हुई यह चेतना यात्रा *नईबस्ती, घाटमपुर, माधोसिंह, घोसिया, भवानीपुर, जयरामपुर, नटवा, नेवादा, भमौरा और त्रिलोकपुर* के विभिन्न अंचलों से गुजरते हुए आगे बढ़ी। पूरी यात्रा के दौरान साइकिल सवारों का अदम्य उत्साह और संकल्प देखते ही बनता था। 'साइकिल चलाएँ, ईंधन बचाएँ', 'वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' और 'करो योग, रहो निरोग' जैसे गगनभेदी नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत उद्घोष के साथ सभी यात्रियों ने एक सुर में संकल्प लिया—'हम सबने यह ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है।' जनमानस को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करने का यह पुनीत अभियान अपने उद्देश्य को पूरा करते हुए पुनः मैरी ग्रीन इंग्लिश स्कूल पहुँचा, जहाँ हर्षोल्लास के साथ इसका भव्य समापन हुआ।इस मुहिम को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ एस एस यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, सरिता देवी, चंदन यादव, सूरज यादव, अजय यादव, अभिषेक यादव, पी. डी.राव, महक तिवारी, स्वीटी बिंद, कंचन सरोज, खुशबू यादव, दीक्षा सिंह, अंकिती सिंह, सुधा गौड़, राधा यादव, नेहा मिश्रा, अल्का यादव, जगदीश यादव, प्रमोद मौर्या, बनारसी बिंद, सरफराज अहमद, राजीव जायसवाल, हर्ष तिवारी, शुभम, प्रियांशु यादव, श्रेया तिवारी, रितु यादव, अंशिका गुप्ता, सोनू प्रजापति, मोनू प्रजापति, सृष्टि, स्नेहा यादव, अंकित, हिमांशु यादव, युवराज सिंह, आदर्श बिंद, शिवम कुमार, रजनीश यादव, हिमांशु सरोज, मोनू प्रजापति, आदित्य यादव, शिवांश तिवारी, समद अली, खुशी, दृष्टि, अवनीश, अनुज यादव, सत्यम यादव, विवेक यादव, कोमल यादव, यश, प्रत्युष, अनुराग गुप्ता, आदित्य, प्रिंस यादव, सचिन गुप्ता, लक्ष्य मिश्रा, अंशु सरोज, अंश, प्रिंस यादव, शिवम यादव, प्रिंस, किशन यादव, आयुष, अर्जुन मिश्रा, प्रिंस यादव, अमित यादव, आरुषि यादव, कृष्ण कुमार, आर्यन यादव, अमन यादव, जिगर दुबे, मोहम्मद आमिर, आदित्य यादव, आयुष यादव, हरि ओम यादव, अनीश यादव, लक्ष्य सिंह, अहेम मोदनवाल, जिगर गुप्ता, रितिक कनौजिया, सभाजीत गौतम, बद्री प्रसाद बिंद, अबू हरैरा अंसारी, आशीष बिंद, अजहान खान, आदर्श बिंद, फैज आलम, हिमांशु बिंद, रोहित कुमार, इरफान अंसारी, महेंद्र यादव, मिंशाद अंसारी, बृजेश बिंद, मुज्तबा अंसारी, आदित्य बिंद, आफताब खान, अनित बिंद, मोहम्मद इमरान, अपूर्व जायसवाल, मोजस्सम खान, भरत बिंद, रेहान मंसूरी, मोहित बिंद, मुश्ताक अंसारी, नैतिक कनौजिया, ताहा खान, राजा बिंद, राजेंद्र बिंद, पप्पू मोदनवाल, नीरज बिंद, उज्जवल गुप्ता, रविंद्र बिंद, रोहित बिंद, सक्षम बिंद, संदीप बिंद, कृष्ण यादव, आर्यन मौर्या, करन, शुभम यादव, निलेश यादव, अर्पित यादव, अनुराग यादव, आदर्श यादव, नमन मोदनवाल, एतेश, कृष्ण यादव, शिवम यादव, लक्ष्य सिंह, अंश यादव, अनूप यादव, लुकेश, शादाब, युसूफ, मिर्ज़ा ग़ालिब, आमिर, शारदा पांडेय, अंजली यादव, लक्ष्य, मनीष यादव, आलोक यादव सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes