Type Here to Get Search Results !

थाना सुरियावां पुलिस की बड़ी सफलता,चोरी की मोबाइल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सुरियावां पर वादी अमित कुमार पुत्र विजय शंकर, निवासी बीरमपुर, थाना सुरियावां, जनपद भदोही द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.07.2026 को घर से मोबाइल फोन चोरी हो गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सुरियावां पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी।




*गिरफ्तारी का विवरण:-*

*श्री अभिनव त्यागी* , पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *श्री शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में दिनांक 09.09.2026 को थाना सुरियावां पुलिस द्वारा अभियुक्त आकाश बिन्द पुत्र फुलगेन निवासी वीरमपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोबाइल फोन बरामद किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-

आकाश बिन्द पुत्र फुलगेन बिन्द,उम्र 24 वर्ष निवासी बीरमपुर, थाना सुरियावां, जनपद भदोही।

*बरामदगी का विवरण:-*

01अदद चोरी की मोबाइल फोन 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*

 उ0नि0 सचिदानंद राय थाना सुरियावां जनपद भदोही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes