Type Here to Get Search Results !

सामूहिक दीपदान से जगमगाया गंगोली शिवाला मंदिर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प।

प्रयागराज ब्यूरो रिपोर्ट सरस सिंह।


प्रयागराज/झूंसी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प महाअभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को नई झूंसी स्थित श्री गंगोली शिवाला मंदिर परिसर में भव्य सामूहिक दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

17 सितंबर की पावन संध्या को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शाम सात बजे मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए गए। देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके राष्ट्रसेवा के संकल्प और राजनीतिक सफर के निरंतर सफल रहने की प्रार्थना की।दीपदान कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ‘जय श्रीराम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे एक माह के ‘सेवा संकल्प महाअभियान’ की श्रृंखला का महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहा। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सेवा, जनसरोकार और राष्ट्रहित का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल जी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता झूंसी मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार निषाद पंकज ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरण त्रिवेदी, जिला महामंत्री मनोज निषाद, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा लक्ष्मीकांत उपाध्याय, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आरती अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुभाष चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेंद्र शुक्ल तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश ध्रुव निषाद की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इसके साथ ही मंडल प्रवासी सहसो दिलीप निषाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष झूंसी प्रमोद जायसवाल, पूर्व जिला मंत्री विजय लक्ष्मी सिंह चंदेल, अनीता सिंह, आशा सिंह पटेल, नीलम गिरी, सुनीता चौधरी, देवयंती सिंह एवं पिंकी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान, मंडल मंत्री रवि निषाद, नीलकमल निषाद, अशोक भारतीय, राजीव मिश्रा, राणा अभय यादव, हिमांशु द्विवेदी एवं सर्वेश कुमार यादव ने भी सहभागिता की।


इसके अलावा शक्ति केंद्र संयोजक ओमप्रकाश मिश्र, विश्वेंद्र प्रताप कुशवाहा, अजय भारतीय, कृष्ण निषाद, विजय निषाद, भरत गुरु, नरेंद्र सिंह एवं सुरेश कुमार विश्वकर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक दीपदान में भाग लिया। कार्यक्रम में पवन कुमार पाण्डेय, मंडल महामंत्री झूंसी मंडल भाजपा, गंगा पार प्रयागराज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति रही।


सामूहिक दीपदान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी आस्था एवं शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। दीपों की रोशनी से आलोकित मंदिर परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes