Type Here to Get Search Results !

गणेश उत्सव में बहरिया थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह हुए सम्मानित।

कमेटी ने अंगवस्त्र व गणेश प्रतिमा का मोमेंटो भेंटकर मानवेन्द्र कुमार सिंह का किया भव्य स्वागत।

प्रयागराज ब्यूरो रिपोर्ट सरस सिंह।


बहरिया, प्रयागराज। बहरिया क्षेत्र के करनाईपुर चौक स्थित एक प्रतिष्ठित स्थान पर गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह सूरज केशरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारीगण, क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समारोह के दौरान बहरिया थाना के थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह का कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र तथा भगवान गणेश की प्रतिमा का मोमेंटो भेंटकर सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के प्रयासों की प्रशंसा की।

वक्ताओं ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण मजबूत होता है। समारोह में गणेश उत्सव की धार्मिक एवं सामाजिक भावना के साथ आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद संभ्रांत नागरिकों एवं व्यापारीगण ने थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह के कार्यों की तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes