Type Here to Get Search Results !

ईसी अस्पताल के सामने सड़क बदहाल, गड्ढों से हादसों का खतरा

 


राजपुरा-जौनपुर मार्ग पर कई महीनों से बनी है समस्या, राहगीरों में आक्रोश

राजपुरा। राजपुरा से जौनपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर ईसी अस्पताल के सामने सड़क की हालत पिछले कई महीनों से बेहद खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है और अब कई स्थानों पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। खासकर रात के समय इन गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों के मुताबिक आए दिन दोपहिया वाहन चालक और अन्य राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति की जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को होने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया है। सड़क पर लगातार बढ़ रहे गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes