भदोही, 10 मई 2025 — "एक राष्ट्र, एक चुनाव" जैसे देशव्यापी मुद्दे पर चर्चा के लिए एक अहम संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 11 मई 2025 को दोपहर 2:00 बजे औराई के ब्लॉक सभागार में किया जाएगा। इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर होंगे।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला संयोजक दीपक मिश्रा ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य जनता को एक साथ चुनाव कराने की नीति के लाभों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि "एक साथ चुनाव" से देश को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि प्रशासनिक सुचारुता और विकास कार्यों में निरंतरता भी बनी रहेगी।
कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह संगोष्ठी ‘एक भारत, मजबूत लोकतंत्र’ के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

