ब्यूरो रिपोर्ट सरस सिंह
शासन के निर्देशानुसार 'बचपन बचाओ अभियान' के तहत आज जनपद भदोही में बाल श्रम के विरुद्ध एक प्रभावी कार्रवाई की गई।
'ऑपरेशन रक्षा' के अंतर्गत शैलेश कुमार, जिलाधिकारी भदोही व अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के संयुक्त निर्देशन में शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में थाना ए.एच.टी.यू. (AHTU) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने काजीपुर स्थित कालीन बुनाई केंद्रों पर छापेमारी कर 04 बाल/किशोर श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। छापेमारी का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं जन-जागरूकता है।
*जागरूकता अभियान:-*
टीम द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (108, 112, 181, 1090, 1930, 1098 और 1076) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
*टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारीगण:-*
थाना ए.एच.टी.यू. प्रभारी निरीक्षक इंद्र भूषण यादव, हेड कांस्टेबल राम किशोर,महिला कांस्टेबल उपासना, चालक हेड कांस्टेबल देव चन्द राम, अवनीश त्रिपाठी (श्रम प्रवर्तन अधिकारी, भदोही) इंद्रजीत तिवारी और वीरेंद्र यादव।
बाल श्रम के विरुद्ध इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि बच्चों के बचपन को सुरक्षित रखा जा सके।

