गोपीगंज। वसुंधरा की रक्षा और मानव स्वास्थ्य के पावन संकल्प के साथ 'भदोही साइकिलिंग क्लब' ने रविवार को जागरूकता की एक नई अलख जगाई। पर्यावरण योद्धा 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली यह विशाल साइकिल यात्रा, बदलाव की एक ऐसी लहर बन चुकी है जिसने हर हृदय में राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण चेतना का संचार कर दिया है। 'स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध भारत' की कल्पना को साकार करने के लिए आज हर नागरिक इस महा-अभियान का सिपाही बन चुका है। यह सामूहिक प्रयास निश्चित ही आने वाले कल के लिए प्रेरणा का एक अमर दस्तावेज सिद्ध होगा।पर्यावरण योद्धा अताउल मुस्तफा अंसारी की अध्यक्षता में निकली भव्य साइकिल यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस. एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ा चौराहा से शुरू हुई साइकिल यात्रा ज्ञानपुर रोड, फूलबाग़, सोनखरी, हरिहरपुर होते हुए क्रान्ती बालिका इंटर कॉलेज बैदा ख़ास पहुँची।
क्रान्ती बालिका इंटर कॉलेज पहुँचते ही इस ऐतिहासिक साइकिल यात्रा का स्वागत किसी महोत्सव की तरह हुआ। कॉलेज के प्रबंधक कमला शंकर मिश्र और प्रधानाचार्या सीमा मिश्र ने क्लब के कर्मठ राष्ट्र-रक्षकों के सम्मान में पलक-पावड़े बिछा दिए। तालियों की गड़गड़ाहट और गगनभेदी जयघोष के बीच, पूरे कॉलेज परिवार ने अपनी पूरी ऊर्जा और अभूतपूर्व गर्मजोशी के साथ इन पर्यावरण योद्धाओं का ऐतिहासिक अभिनंदन किया।इसके उपरांत, सभी ने संयुक्त रूप से क्रान्ती बालिका इंटर कॉलेज परिसर में 10 पौधे रोपे। इस वृक्षारोपण अभियान के तहत 2 नीम, 2 अमरूद, 2 इमली, 2 जामुन और 2 आम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।*
क्रान्ती बालिका इंटर कॉलेज के यशस्वी प्रबंधक कमला शंकर मिश्र ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में एक युगांतकारी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि— "आज का आधुनिक युग एक ऐसे भयावह दौर से गुजर रहा है, जहाँ अपने स्वास्थ्य की रक्षा और दम तोड़ते पर्यावरण को बचाना संपूर्ण मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ी चुनौती और महा-संकट बन चुका है। इस संकट से मुक्ति का एकमात्र दिव्य मार्ग यही है कि हम सब अपने दैनिक जीवन के स्थानीय कार्यों के लिए साइकिल को अपना अस्त्र बनाएं। साइकिल चलाना सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि काया को निरोगी रखने का महा-मंत्र है। जब हर नागरिक साइकिल की सवारी करेगा, तभी हमारा शरीर वज्र जैसा स्वस्थ बनेगा और हमारी धरती माँ का आंचल भी प्रदूषण मुक्त होकर पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।"
क्रान्ती बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमला शंकर मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को आगे बढ़ाया।"क्रान्ती बालिका इंटर कॉलेज से पुनः आरंभ होकर यह यात्रा चितईपुर, बैदाबाज़ार, शनिधाम के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँची। पूरी यात्रा के दौरान साइकिल सवारों का जोश देखने लायक था। 'साइकिल चलाएँ, ईंधन बचाएँ', 'वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' और 'करो योग, रहो निरोग' जैसे नारों से पूरा वातावरण गूँज उठा। 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के उद्घोष के साथ यात्रियों ने संकल्प लिया कि 'हम सबने यह ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है।' लोगों को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए यह यात्रा क्रान्ती बालिका इंटर कॉलेज पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ।"
इस मुहिम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रवीण श्रीवास्तव, दया मिश्रा, लवकुश मिश्रा, विवेक कुमार यादव, अमित गुप्ता, रेशमा, कोमल, कृति तिवारी, शिव कुमार, सुरेंद्र यादव, कृति मिश्र, संजना, क्षमा, दामिनी, वंदना, बनारसी बिंद, परवेज अली खान, प्रमोद मौर्या, जगदीश यादव, अनुराग मोदनवाल, अशोक राजभर, सभाजीत गौतम, राजीव जायसवाल, रितिक कनौजिया, उज्जवल गुप्ता, नीरज सरोज, सरफराज अहमद, हिमांशु बिंद, महमूद अंसारी, अहेम मोदनवाल, अबू हुरैरा अंसारी, आदर्श बिंद, मोहम्मद इमरान, कार्तिक सुनील, अजहान खान, पप्पू मोदनवाल, हसन रजा खान, अनिल बिंद, आरिज़ माबूद खान, श्याम सुंदर बिंद, उरेज़ साहब खान, नीरज बिंद, अलिम खान, रोहित बिंद, हसन अतीक खान, हर्ष बिंद, ताहा खान, संदीप बिंद, अयान फारुकी, पवन बिंद, मुजस्सम खान, मोहित बिंद, आर्यन यादव, आशीष बिंद, कृष्णा सरोज, अपूर्व जायसवाल, नैतिक कनौजिया, आदित्य बिंद, रतन बिंद, प्रिंस बिंद, रविंद्र बिंद, अरुण बिंद, कोमल यादव, शिवानी यादव, गौरी गौड़, विधि, प्रहस्थ पाठक, कुनाल, शिव, शुभम बिंद, रोहित बिंद, अमीत बिंद, कृष्णा बिंद, रंजीत, केतन, रामबाबू, शिवा, अर्जुन, भाई लाल, अजीत, संजना, रचना, मधु, कृति, रोशनी, श्रेया, अंजलि, रोहित, श्रुति, प्रिंस, प्रीतम, फरहान, सत्यम, सपना, लवकुश, काजल, अंशिका, आराध्या, सिद्धेश, अमित सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।




