Type Here to Get Search Results !

साइकिलिंग: सेहत को वरदान, वसुंधरा को जीवनदान – डॉ० संतोष कुमार चक

 गोपीगंज। धरा के संरक्षण और मानव स्वास्थ्य के पावन संकल्प को जीवंत करते हुए 'भदोही साइकिलिंग क्लब' ने रविवार को जन-जागरूकता की एक अभूतपूर्व अलख जगाई। पर्यावरण योद्धा 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली यह भव्य साइकिल यात्रा, सामाजिक बदलाव की एक ऐसी सशक्त लहर बनकर उभरी है, जिसने जन-जन के हृदय में राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण चेतना का शंखनाद कर दिया है। 'स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध भारत' की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए आज हर नागरिक इस महा-अभियान का सजग प्रहरी बन चुका है। यह अनुकरणीय सामूहिक प्रयास निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक स्वर्णिम अध्याय सिद्ध होगा।

पर्यावरण योद्धा अताउल मुस्तफा अंसारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ा चौराहा से शुरू हुई साइकिल यात्रा ज्ञानपुर रोड, फूलबाग़, थानीपुर, इब्राहीमपुर, सिंहपुर, दुर्गागंज त्रिमुहानी, लखनो होते हुए सरपतहां मुख्यालय 100 शैय्या अस्पताल पहुँची। 

जैसे ही यह ऐतिहासिक साइकिल यात्रा 100 शैय्या अस्पताल पहुँची, पूरा परिवेश उत्सव के उल्लास से सराबोर हो गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० संतोष कुमार चक ने भदोही साइकिलिंग क्लब के जांबाज सदस्यों का अत्यंत आत्मीय और भावभीना स्वागत किया। "अस्पताल के भीतर प्रवेश करते ही अनुशासित उत्साह का माहौल बन गया। उपस्थित डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने करतल ध्वनि और आत्मीय नारों के साथ इन सजग पर्यावरण प्रहरियों का भावभीना वंदन किया। इस पावन अभियान के साक्षी बने समूचे चिकित्सा जगत ने इन योद्धाओं के सेवा-भाव को सलाम किया।"मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० संतोष कुमार चक ने अपने दिव्य, ओजस्वी और युगांतकारी संबोधन से पूरे चिकित्सा परिसर के कण-कण में एक अभूतपूर्व वैचारिक क्रांति का शंखनाद कर दिया। उनके शब्दों की गूंज ने उपस्थित जनमानस में नव-चेतना वैश्विक महा-अभियान की महत्ता को इतिहास के पन्नों पर रेखांकित करते हुए अत्यंत गर्व और स्वाभिमान के साथ उद्घोष किया कि— "साइकिल चलाना मात्र कोई साधारण शारीरिक क्रिया या व्यायाम नहीं है, बल्कि यह स्वयं की काया को कंचन और निरोग बनाने के साथ-साथ हमारी इस देवतुल्य वसुंधरा को नव-जीवन और संजीवनी प्रदान करने का इस ब्रह्मांड का सबसे सुलभ, अचूक और अमोघ महामंत्र है।" भदोही साइकिलिंग क्लब का यह भगीरथ प्रयास अद्वितीय, वंदनीय और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक स्वर्णिम कदम है। इस क्लब के कर्मठ योद्धाओं ने चेतना की जो मशाल जलाई है, उसकी रश्मियाँ निश्चित ही हमारे पूरे समाज, राष्ट्र और आने वाली पीढ़ियों के पथ को आलोकित करेंगी।"

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० संतोष कुमार चक ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को आगे बढ़ाया।"

100 शैय्या अस्पताल से पुनः आरंभ होकर यह यात्रा केशवपुर सरपतहां, लखनो, ज्ञानपुर देहात, ज्ञानपुर नगर, गिरधरपुर, इब्राहीमपुर, सोनखरी के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँची। पूरी यात्रा के दौरान साइकिल सवारों का जोश देखने लायक था। 'साइकिल चलाएँ, ईंधन बचाएँ', 'वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' और 'करो योग, रहो निरोग' जैसे नारों से पूरा वातावरण गूँज उठा। 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के उद्घोष के साथ यात्रियों ने संकल्प लिया कि 'हम सबने यह ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है।' लोगों को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए यह यात्रा फूलबाग ज्ञानपुर रोड पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ।"



इस मुहिम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रवीण श्रीवास्तव, सरफराज अहमद, बनारसी बिंद, प्रमोद मौर्या, राजू बाजीगर, अनुराग मोदनवाल, अशोक राजभर, रितिक कनौजिया, जिगर गुप्ता, लक्ष्य सिंह, धन शेखर चौधरी, आर्यन यादव, सभाजीत गौतम, रेहान मंसूरी, आशीष बिंद, ताहा खान, संदीप बिंद, अज़हान खान, प्रिंस बिंद, अबू हुरैरा अंसारी, रतन बिंद, अयान फारुकी, अपूर्व जायसवाल, मोहम्मद इमरान, आदर्श बिंद, इरफान अंसारी, हिमांशु बिंद, मोजस्सीम खान, उज्जवल गुप्ता, पवन बिंद, अहेम मोदनवाल, रोहित बिंद, अभी कनौजिया, रविंद्र बिंद, नैतिक कनौजिया, पप्पू मोदनवाल, मोहित बिंद, नीरज बिंद, हर्ष बिंद, संजय चौधरी, अरुण बिंद, विपिन चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes