Type Here to Get Search Results !

अपना दल (एस) व अपना दल कमेरावादी को झटका, दो दर्जन से अधिक लोगों ने थामा रालोद का दामन।

चौरी बाजार के बरदहा कार्यालय पर हुआ सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जताया भरोसा।

ब्यूरो रिपोर्ट सरस सिंह।

भदोही। चौरी बाजार स्थित बरदहा कार्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में अपना दल (एस) एवं अपना दल कमेरावादी से जुड़े दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपने पुराने दलों को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। बड़ी संख्या में लोगों के रालोद में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन रालोद जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल की अगुवाई में किया गया। इस दौरान अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष संजय पटेल अपने तमाम साथियों के साथ तथा अपना दल कमेरावादी के जिला उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता समेत कई लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों ने पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में अमित पाल, अमित विश्वकर्मा, बबलू गुप्ता, सुरेंद्र पटेल, मुकेश पाल, धर्मेंद्र कनौजिया, किताबुद्दीन, मनीष, विजय विश्वकर्मा, सोनी चौरसिया, चंदन पटेल, राजू पटेल, आकाश पटेल, विष्णु मोदनवाल, गिरधारी जायसवाल, प्रवेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद जैद समेत अन्य कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भी मौजूदगी रही।

सुनील सिंह पटेल के नेतृत्व पर जताया भरोसा

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान रालोद जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल की संगठनात्मक सक्रियता और नेतृत्व क्षमता की चर्चा प्रमुख रूप से रही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुनील सिंह पटेल लगातार जिले में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। नए सदस्यों ने कहा कि रालोद के संगठनात्मक ढांचे और जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के सक्रिय नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। उनका कहना रहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

संगठन विस्तार को मिलेगी नई मजबूती

इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का रालोद से जुड़ना इस बात का संकेत है कि आम लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करें और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के अंत में रालोद पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes