जिलाध्यक्ष सुनील पटेल की अगुवाई में जुटे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, लौह पुरुष के योगदान को किया याद।
भदोही। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय, बरदहा चौरी बाजार रोड, भदोही में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं अगुवाई राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने की।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष, राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व और उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष आरिफ खान, क्षेत्रीय सचिव श्याम धर बिंद, सुरेंद्र पटेल, अशोक वर्मा, सनी वर्मा, अजीत मौर्य कृष्णा, विष्णु मोदनवाल, अमित विश्वकर्मा, संजय पटेल, रोहित, सूरज गुप्ता, गिरधारी जायसवाल, राजमणि पटेल एवं ब्रह्मा पटेल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक एकता, भाईचारे और राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।



